१० औषधीय पौधों के नाम और उपयोग? 10 aushadhi paudho ke naam aur upyog?


सवाल: १० औषधीय पौधों के नाम और उपयोग?

ऐसे बहुत से पौधे हैं, जिनका उपयोग औषधि के रूप में लोग कर रहे हैं। जैसे कि. 1. नीम = नीम का उपयोग मुख्य रूप से चर्म रोगों, पीलिया और कफ्ज जैसी समस्याओं का निवारण करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। 2. बैल= इसका उपयोग मुख्य रूप से लीवर की चोट, वजन घटाने और कब्ज में उपयोग में लिया जाता है। 3. ध्रुत कुमारी= इसका उपयोग त्वचा पर खरोच, विकिरण से घायल त्वचा, दाद के घाव आदि के इलाज में किया जाता है। 4 अदरक= अदरक का उपयोग पेट और आंतों मैं कुछ समस्याओं के निवारण के लिए किया जाता है। 5 पाथरचट्टा= इसका उपयोग मुत्राशय से और गुर्दे में पथरी आंतों की समस्या अल्सर गठिया जैसी समस्याओं के निवारण में किया जाता है। 6 अश्वगंधा= अश्वगंधा के उपयोग खांसी और दमा जैसी समस्या को ठीक करने में किया जाता है। 7. पुदीना = पुदीना का उपयोग सांसो की दुर्गंध का इलाज करने के लिए किया जाता है। 8 सदाबहार = इसका उपयोग मधुमेह एवं गले में खराश फेफड़ों में सूजन आदि के लिए किया जाता है। 9 दालचीनी = दालचीनी का उपयोग औषधि के रूप में ग्लूकोस और मधुमेह तथा पाचन संबंधी समस्याओं का निवारण करता है। 10 लहसुन = लहसुन का उपयोग हदय प्रणाली, संचार प्रणाली से जुड़े समस्याओं के इलाज के लिए सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है।

0 Komentar

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2